गरोठ/शामगढ़। हरिपुरा 8-लेन के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। घटना में घायल को उपचार हेतु सिविल अस्पताल शामगढ़ लाया गया।

सूचना मिलने पर शामगढ़ पुलिस एवं डायल- 112 वाहन मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल शामगढ़ पहुंचाया गया। दुर्घटना में खलासी नरेन्द्र बागरी (गरोठ निवासी) के कमर में चोट आई है, जबकि ट्रक चालक नरेन्द्र बामनिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
