BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2026, 10:42 am
NEWS : आरोग्यम शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों मरीजों ने लिया निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जैन समाज की सेवा भावना हुई साकार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. की पावन प्रेरणा से साधुमार्गी जैन संघ द्वारा संचालित “आरोग्यम” सेवा प्रकल्प के अंतर्गत निंबाहेड़ा नगर में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। सेवा, समर्पण और मानव कल्याण की भावना से ओत-प्रोत इस शिविर में क्षेत्रभर से आए सैकड़ों जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

यह शिविर समता युवा संघ, निंबाहेड़ा एवं गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय विवेक सांड समता भवन में आयोजित हुआ। शिविर के प्रति आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां सुबह से ही मरीजों एवं परामर्शार्थियों का निरंतर आगमन बना रहा।

शिविर में उदयपुर स्थित गीतांजली हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं प्रदान करते हुए विभिन्न रोगों की विस्तृत जांच की। इनमें हृदय रोग, अस्थि (हड्डी) रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी), त्वचा रोग एवं सामान्य बीमारियों के मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। कई मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार हेतु भी उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित होकर लाभान्वित हुए, जिससे यह आयोजन पूर्णतः जनोपयोगी एवं सफल सिद्ध हुआ। शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का उद्देश्य सार्थक रूप से साकार होता नजर आया।

सामाजिक संस्थाओं का सराहनीय सहयोग-
इस पुनीत सेवा कार्य को सफल बनाने में श्री साधुमार्गी जैन संघ, निंबाहेड़ा एवं साधुमार्गी महिला मंडल, निंबाहेड़ा का विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त नगर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संस्थाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का साकार रूप-
समता युवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जैन धर्म की मूल भावना “नर सेवा ही नारायण सेवा” को साकार करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

आभार-
शिविर के समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा सभी चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया गया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE