नीमच। जनजाति समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों की डीलिस्टिंग विषय को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज शासकीय डाक बंगला, इंदिरा नगर (मनासा रोड), नीमच पर किया गया।
बैठक में जनजाति समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष बडोले, प्रांत सह संगठन मंत्री मिथुन मकवाना, जनजाति सुरक्षा मंच के प्रांतीय संगठन मंत्री कालू सिंह मुजाल्दे, तथा मेहताब बर्थडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही नीमच जिले के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, जनजाति सुरक्षा मंच के संयोजक पवन भील, वनवासी कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष प्रभु लाल चारण, जिला सचिव राजेश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम गोड़, पूर्व प्रांतीय सह संगठन मंत्री रविंद्र गर्ग एवं सामाजिक कार्यकर्ता रतनलाल मलावत सहित अन्य प्रमुखजन उपस्थित रहे।
बैठक में विशेष रूप से रोहित भील (सरपंच, मालखेड़ा), तुलसीराम भील (सरपंच, रेवली देवली), लाभचंद भील (जनपद सदस्य, दौलतपुरा जावद), हीरालाल भील, जगदीश भील, अर्जुन राठौड़, विजय चौहान, श्यामलाल भील, कन्हैयालाल चौहान, रतनलाल भील, रामनारायण भील, प्रेम बाई भील एवं ललित ग्वाला सहित अनेक समाजजन एवं सरपंचगण उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 24 मई 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाली डीलिस्टिंग रैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थितजनों ने रैली को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में समाजजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सामाजिक कार्यकर्ता रतनलाल मलावत द्वारा किया गया। बैठक का समापन सामूहिक सहमति एवं संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।