नीमच। फुलेरिया माली समाज नवयुवक मंडल द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल 2026, शनिवार को विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा।
फुलेरिया माली समाज नवयुवक मंडल नीमच के अध्यक्ष अनिल माली ने बताया कि रैली का शुभारंभ प्रातः 9.00 बजे श्री सांवलिया सेठ मंदिर, नीमच से होगा। यह रैली बस स्टैंड, बारादरी, घंटाघर, भारत माता चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक, शिवाजी सर्कल, डाक बंगला, यादव मंडी, पिपली चौक एवं नीमच सिटी होते हुए पुनः श्री सांवलिया सेठ मंदिर पर संपन्न होगी।
समापन अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा समाज के वरिष्ठजन उनके जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालेंगे। आयोजकों ने समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रैली को सफल बनाने की अपील की है।