रतनगढ़। प्रथम बार श्री सेन समाज द्वारा संत शिरोमणी श्री सेन जी महाराज के 726वें जन्मोत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर 13 अप्रैल 2026 को यशनगर जाट के मांगलिक भवन में प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर समस्त सेन समाज के तत्वावधान में लाभ मुनि चिकित्सालय, मन्दसौर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में ख्यातिप्राप्त नेत्र चिकित्सक आधुनिक कम्प्यूटरीकृत मशीनों द्वारा मोतियाबिंद की जांच करेंगे और चयनित रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा।
शिविर के मुख्य अतिथि और संचालन में नंदकिशोर जी कुंडला (नीमच), दीपक जी गहलोत, मांगीलाल जी, श्याम जी टाकवाल, सुखलाल सेन, सोनू जी सेन, दिनेश जी हासपुर, चमन सेन, करण जी टाक, रमन जी गहलोत, भगवती प्रसाद जी, हिम्मत जी परमार, लखन भाटी, मुरली सेन और श्रवण सेन सहित वरिष्ठ समाजजन शामिल रहेंगे।
इसके बाद, 14 अप्रैल 2026 को यशनगर जाट में प्रातः पूजा-अर्चना के पश्चात रतनगढ़ में दोपहर 3 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में रथ, प्रसिद्ध ढोल, डी.जे. और अन्य आकर्षण शामिल होंगे। रतनगढ़ नगर के श्री गोवर्धनाथ भगवान के मंदिर से यात्रा शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर मैला मैदान सामुदायिक भवन में महाआरती के साथ समापन होगा।
श्री सेन जी महाराज जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष राजेश सेन एवं समस्त कार्यकारिणी ने समाज के सभी माताओं-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।