चित्तौड़गढ़। विश्व नवकार मंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गांधीनगर स्थित डीपीएस द ब्रेन स्कूल (दिवाकर पब्लिक स्कूल) में विद्यालय परिवार द्वारा विश्व शांति एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य प्रियंका पुरोहित ने विद्यार्थियों को नवकार महामंत्र की महिमा बताते हुए कहा कि इस मंत्र की सकारात्मक ऊर्जा जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से मंत्र जप करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही तथा पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।