गरोठ। भानपुरा थाना क्षेत्र में थाने को “हवा में उड़ाने” की धमकी देने वाले वायरल वीडियो मामले में आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, एक युवक का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह फोन पर पुलिसकर्मी से बात करते हुए 10 तारीख तक कार्रवाई नहीं होने पर भानपुरा थाने को उड़ाने और एके-47 से हमला करने की धमकी दे रहा था। युवक ने खुद को सुरेंद्र मीणा, निवासी कैलाशपुर बताया था और एक युवती की मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था।
वीडियो वायरल होने के बाद भी शुरुआती दौर में पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई थी, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी।