मात्याखेड़ी। ग्राम मात्याखेड़ी की होनहार बेटी निकिता गुर्जर, पिता बबलू गुर्जर, का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। जैसे ही निकिता की सफलता की खबर फैली, परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
निकिता ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया।
उनकी इस सफलता से न केवल परिवार गौरवान्वित हुआ है, बल्कि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी एक नई प्रेरणा बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपने हौसले से समाज में नई पहचान बना रही हैं।
ग्रामीणों एवं समाजजनों ने निकिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।