नीमच। जिले के गांव अरनिया बोराना और मंदसौर जिले से गर्व की खबर सामने आई है, जहां तीन होनहार युवाओं ने मध्यप्रदेश पुलिस में चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार, अरनिया बोराना निवासी सुमन गुर्जर (पिता गोपाल जी गुर्जर, खटाना) और सरिता गुर्जर (पति विजय जी गुर्जर, बारावर) के साथ ही मंदसौर जिले के काल्याखेड़ी निवासी शांतिलाल गुर्जर का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन हुआ है।
तीनों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से गांव सहित पूरे समाज में खुशी की लहर है। परिजनों, ग्रामीणों और समाजजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं और बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। लगातार मेहनत और लगन से हासिल की गई यह सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदार हो, तो कोई भी मुकाम दूर नहीं होता।