मंदसौर। जिले से प्रकाशित समाचार पत्र ब्रेन मास्टर के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री हरीश गुप्ता के निधन का समाचार क्षेत्र के लिए अत्यंत दुःखद है। उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता के क्षेत्र में सदैव सजग, निष्पक्ष और उल्लेखनीय भूमिका निभाते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर व्याप्त है।
मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हरीश गुप्ता जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
स्वर्गीय श्री हरीश गुप्ता, स्वर्गीय श्रीकिशनजी धनोतिया (बूढ़ा वाला) के सुपौत्र, धनराज गुप्ता के ज्येष्ठ पुत्र, तथा योगेश और दिलीप कुमार (बाटू) के बड़े भाई थे। वे प्रांजल और जतिन के पूज्य पिता तथा चिरंजीव अंश के बड़े पापा थे।
उनका आकस्मिक निधन आज हो गया। उनकी अंतिम मोक्ष यात्रा दिनांक 11 अप्रैल 2026, शनिवार को सांय 4ः30 बजे उनके निज निवास से मुक्तिधाम पिपलिया मंडी के लिए प्रस्थान करेगी।
शोकाकुल धनोतिया परिवार (बूढ़ा वाला), पिपलिया मंडी।
यह जानकारी रवि पोरवाल ने दी।