BREAKING NEWS
मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2026, 10:29 am
NEWS : मुख्यमंत्री शहरी वार्ड अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में वार्ड सभाओं का आयोजन, आमजन को दिए विकास के सुझाव, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा “विकसित राजस्थान” के लक्ष्य को साकार करने हेतु मुख्यमंत्री शहरी वार्ड अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में वार्ड सभाओं का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इन सभाओं के माध्यम से वार्डवासियों से क्षेत्रीय विकास से जुड़े सुझाव प्राप्त कर योजनाबद्ध विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है।


इसी क्रम में गुरुवार, 9 अप्रैल को वार्ड संख्या 2, 10, 13, 23, 35 एवं 44 में वार्ड सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सुझाव प्रस्तुत किए।


वहीं शुक्रवार को वार्ड संख्या 3, 11, 14, 24, 36 एवं 45 में भी वार्ड सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे और अपने क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।


नगर परिषद द्वारा शहर के सभी 60 वार्डों में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुझाव पेटिकाएं भी स्थापित की जा रही हैं। इन पेटिकाओं में वार्डवासी अपने क्षेत्र के विकास से संबंधित सुझाव लिखित रूप में दे सकेंगे।


इसके अलावा नागरिक व्हाट्सएप और ई-मेल के माध्यम से भी अपने सुझाव नगर परिषद तक भेज सकते हैं। नागरिक अपने सुझाव WhatsApp नंबर 8279092155 तथा ईमेल आईडी [email protected] पर प्रेषित कर सकते हैं, ताकि अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE