BREAKING NEWS
मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2026, 10:31 am
NEWS : राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1.50 लाख रुपये, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने तथा उनके बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाडो प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा एवं वयस्कता तक विभिन्न चरणों में कुल 1 लाख 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चित्तौड़गढ़ डॉ. ताराचंद गुप्ता ने बताया कि इस योजना का लाभ राजस्थान के उन दम्पत्तियों को मिलेगा जिनकी पुत्री का जन्म राजकीय चिकित्सालय या मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थान में हुआ है। योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म से लेकर स्नातक शिक्षा पूर्ण करने तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।


उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रोत्साहन राशि निम्नानुसार दी जाती है—
जन्म के समय – ₹2,500
1 वर्ष पूर्ण होने व पूर्ण टीकाकरण पर – ₹2,500
राजकीय या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश पर – ₹4,000
कक्षा 6 में प्रवेश पर – ₹5,000
कक्षा 10 में प्रवेश पर – ₹11,000
कक्षा 12 में प्रवेश पर – ₹25,000
स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने तथा 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर – ₹1,00,000


इस प्रकार योजना के अंतर्गत कुल ₹1,50,000 की प्रोत्साहन राशि बालिका को प्रदान की जाती है।
सांख्यिकी अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए समय पर चिकित्सा संस्थान में आवश्यक रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज करवाएं।
उन्होंने बताया कि आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज साथ लाना आवश्यक है—


पति-पत्नी का आधार कार्ड
जन आधार कार्ड (जिसमें प्रसूता का नाम दर्ज हो)
ममता कार्ड की प्रति
प्रसूता का बैंक खाता नंबर
अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE