डीकेन। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डीकेन में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक महोदय सखलेचा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर जहाँ एक ओर पात्र विद्यार्थियों को साइकिल वितरण किया गया, वहीं दूसरी ओर विधायक ने विद्यालय में संचालित AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) क्लास के विद्यार्थियों से विशेष चर्चा की।
माननीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा शिक्षा और तकनीक के प्रति इतने सक्रिय हैं। जावद क्षेत्र में उनके विजन के कारण ही सरकारी स्कूलों में Artificial Intelligence (AI) जैसी आधुनिक शिक्षा पहुंच पा रही है।
छात्रों को सफलता के मंत्र (महत्वपूर्ण टिप्स)
संवाद के दौरान विधायक महोदय ने भविष्य की चुनौतियों और तकनीक के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को सुझाव दिए।तकनीक का सही उपयोग करे उन्होंने कहा कि AI भविष्य की भाषा है। छात्र इस तकनीक का उपयोग रचनात्मक कार्यों और देश की समस्याओं को हल करने में करें।सीखने की प्रक्रिया कभी रुकनी नहीं चाहिए। उन्होंने छात्रों को हमेशा सवाल पूछने और 'अपडेट' रहने के लिए प्रेरित किया।अनुशासन और लक्ष्य उन्होंने बताया कि तकनीक और साइकिल (सुविधा) केवल साधन हैं, साध्य तो छात्र का कड़ा परिश्रम और स्पष्ट लक्ष्य ही है।
साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी छात्र दूरी या संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। यह साइकिल केवल एक वाहन नहीं, बल्कि छात्रों की शिक्षा की गति को बढ़ाने का माध्यम है।
"इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, सरवानिया महाराज मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जानीबाई शंभुलाल धाकड़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास, नगर परिषद् अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, वरिष्ठ भाजपा नेता एल्डरमैन,जगदीश चंद्र मूंदड़ा स्वदेशी , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मांगीलाल भील,वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल गुर्जर,मंडल उपाध्यक्ष अमर लाल गुर्जर,मंडल उपाध्यक्ष नितेश सेन, एल्डर मेन जयंत राठौर, राकेश सेन,मंडल मंत्री नितेंद्र जोशी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सत्तू गुर्जर, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मांगीलाल भील, सत्यनारायण पाटीदार, प्रहलाद गुर्जर व विद्यालय प्राचार्य, एवम् समस्त स्टॉप शिक्षक पालक उपस्थित रहे।