BREAKING NEWS
मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2026, 11:12 am
BIG NEWS : मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 4 सीटों पर हो सकता है चुनाव!, केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन उतरे चुनावी मैदान में, जीतते हैं तो एमपी की चौथी सीट भी हो जाएगी खाली, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव होने की संभावना बन गई है। राज्य की तीन राज्यसभा सीटें पहले ही खाली हो रही हैं, वहीं अब एक चौथी सीट भी खाली होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक है, लेकिन वे अब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अविनाशी सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं। 


अगर डॉ. मुरुगन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीत जाते हैं, तो 4 मई 2026 के बाद उनकी राज्यसभा सीट भी खाली हो जाएगी। डॉ. एल. मुरुगन मध्य प्रदेश से दूसरी बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री हैं। 


वर्तमान में मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। इन तीनों सीटों पर जून 2026 में चुनाव होने की संभावना है। अगर मुरुगन तमिलनाडु चुनाव में सफल रहे, तो कुल चार सीटों पर एक साथ या क्रमिक रूप से चुनाव कराए जा सकते हैं। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया में विधानसभा सदस्य वोटिंग के माध्यम से सांसद चुनते हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा बहुमत में होने के कारण इन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के निर्विरोध या आसानी से चुने जाने की संभावना मानी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE