मनासा। ग्राम देवरी खवासा में गांव चलो अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जिला उपाध्यक्ष आशीष सहाड़ा, जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय और मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विधायक मारू ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का फूलमाला व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इसके साथ ही उन्होंने गांव के लोगों से पार्टी के कार्यों को लेकर चर्चा की और प्रधानमंत्री की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, वहीं महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
महिलाओं ने विधायक के सामने पानी और सड़क जैसी समस्याएं रखीं, जिस पर विधायक ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गुर्जर, सरपंच उप सरपंच मदनलाल पंचावत, सचिन , दिनेश जोशी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में उपसरपंच मदनलाल पंचावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।