BREAKING NEWS
मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2026, 12:50 pm
KHABAR : देवास में कांग्रेस का आधुनिक एकलव्य प्रदर्शन, शिक्षा के बाजारीकरण पर साधा निशाना, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। शिक्षा के बढ़ते बाजारीकरण और निजी स्कूलों व प्रकाशकों की कथित कमीशनखोरी के विरोध में शुक्रवार को जिला संगठन महासचिव कुं. जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में शहर में जोरदार और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। चामुंडा कॉम्प्लेक्स पर आयोजित इस अनोखे आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और अभिभावक शामिल हुए।


कार्यक्रम को “आधुनिक एकलव्य का शंखनाद” नाम देते हुए कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह द्रोणाचार्य ने एकलव्य से अंगूठा मांगा था, उसी तरह आज निजी स्कूल और कथित बुक माफिया अभिभावकों की आय पर बोझ डाल रहे हैं। विरोध स्वरूप अभिभावकों ने अपने अंगूठे पर लाल रंग लगाकर एक बड़े सफेद पटल पर हस्ताक्षर किए और सरकार-प्रशासन को संदेश दिया।


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हर साल महंगी किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य सामग्री के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने मांग की कि निजी स्कूलों और प्रकाशकों की मनमानी पर रोक लगाई जाए, फीस और पाठ्य सामग्री के स्पष्ट नियम बनाए जाएं और शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए।


इस दौरान शहर व ग्रामीण संगठन के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक और उग्र किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE