BREAKING NEWS
मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2026, 2:31 pm
BIG NEWS : धुरंधर फिल्म की अभिनेत्री सारा अर्जुन मां सान्या के जन्मदिन पर पहुंची उज्जैन, भस्म आरती में हुई शामिल, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। धुरंधर फिल्म से चर्चित हुई अभिनेत्री सारा अर्जुन आज उज्जैन पहुंची। इस दौरान वे बाबा महाकाल की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुई। भस्म आरती दर्शन के दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दीं।


मां सान्या के जन्मदिन पर पहुंची उज्जैन
धुरंधर फिल्म से हाल ही में चर्चा में आई अभिनेत्री सारा अर्जुन आज पिता राज अर्जुन मां सान्या अर्जुन के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। मां सान्या के जन्मदिन पर उन्होंने तड़के होने वाली भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। नंदी हाल में भक्ति भाव से पूजन कर नंदी को जल अर्पित कर 2 घण्टे तक बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की और से उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया की भगवान महाकाल की भस्म आरती को शब्दों में बता पाना संभव नहीं हैं, महाकाल से हेल्थ, वेल्थ और सक्सेस की कामना की हैं।


धुरंधर: द रिवेंज’ में यालीना जमाली का रोल
सारा अर्जुन ने बचपन से विज्ञापनों से करियर शुरू कर तमिल और हिंदी फिल्मों विशेषकर ‘देइवा थिरुमगल’, ‘सैवम’, के साथ ‘धुरंधर’ में पहचान बनाई। प्रसिद्ध अभिनेता राज अर्जुन की बेटी, सारा अब तक 100 से अधिक विज्ञापनों में काम कर चुकी है। उनके पिता राज अर्जुन एक प्रसिद्ध अभिनेता और मां सान्या कथक नृत्यागना हैं। सारा ने हिंदी फिल्म एक थी डायन, जय हो, जज्बा, ‘सांड की आंख के साथ ही हालिया 2025 में ‘धुरंधर’ और 2026 में इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में मुख्य भूमिका यालीना जमाली का रोल अदा किया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE