BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2026, 2:53 pm
NEWS : दिवाकर स्तंभ का लोकार्पण सम्पन्न, धर्म और श्रद्धा का केंद्र बनेगा श्री जैन दिवाकर स्तंभ- साध्वी कुमुदलता, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जैन दिवाकर चौथमल जी म.सा के नामकरण वाले दिवाकर स्तंभ का लोकार्पण चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य, डा.आई एम सेठिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति अध्यक्ष की अध्यक्षता और श्रमण संघ अध्यक्ष किरण डांगी के विशिष्ट आतिथ्य में शनिवार को रेलवे स्टेशन रोड, दिवाकर मार्ग पर संपन्न हुआ।                             


श्री जैन दिवाकर संगठन समिति चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष राजेश सेठिया और मंत्री सुधीर जैन के संयोजन में आयोजित इस लोकार्पण कार्यक्रम में अनुष्ठान आराधिका  साध्वी डा कुमुदलता म.सा,स्वर साम्राज्ञी साध्वी डा महाप्रज्ञा म. सा, साध्वी डा पदमकीर्ति म.सा एवं राजकीर्ति म.सा की पावन निश्रा में आयोजित जैन दिवाकर स्तंभ के लोकार्पण के प्रारंभ में नवकार मंत्र की स्तुति कर साध्वी डा.कुमुद लता म सा ने मांगलिक श्रवण करवाया और मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने मोली बंधन खोलकर जैन दिवाकर स्तंभ का अनावरण किया। 


जैन दिवाकर स्तंभ के चारों और सुंदर रंगोली बनाकर कृत्रिम रंगीन फूलों से पूरे क्षेत्र को आकर्षक बनाया गया और प्रताप सर्किल को जैन ध्वजा से सजाया गया।


लोकार्पण कार्यक्रम प्रातः 7.15 बजे सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्रावक श्राविकाएं उत्साह से सम्मिलित हुए। ष्जग में चमके जैन दिवाकरष् ,चमक रहा भई चमक रहा जैन दिवाकर चमक रहा के उद्घोषों से वातावरण धर्ममय हो गया। तीन भागों में बनाए गए जैन दिवाकर स्तंभ के ऊपरी भाग पर चारों दिशाओं में  गुरुदेव जैन दिवाकर  चौथमल जी म सा का विशाल चित्र लगाया गया है, जो रात्रि में भी प्रकाशमान रहेगा। मध्य स्तंभ पर चारों ओर जैन चिन्ह अंकित कर परस्परो जीवनाग्रहम और आधार स्तंभ पर दो दिशाओं में नवकार मंत्र के साथ एक दिशा में चौथमल जी म सा के जीवन परिचय को अंकित किया गया है। 


लोकार्पण के पश्चात शहीद स्मारक पार्क में हुए एक सादे समारोह में साध्वी डा कुमुदलता ने चित्तौड़गढ़ में जैन दिवाकर स्तंभ के लोकार्पण के लिए श्री जैन दिवाकर संगठन समिति चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष राजेश सेठिया और मंत्री सुधीर जैन के विशेष प्रयासों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विहार यात्रा सम्पन्न होने तक मार्ग में दिवाकर गुरु के नाम से दस नए सर्किल अथवा स्थान बनाने के संकल्प की यह महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे अन्य व्यक्ति और सामाजिक संस्थाएं और प्रेरित होंगी जिसका लाभ समाज को ही मिलेगा। उन्होंने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या और नगर परिषद चित्तौड़गढ़ की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि शक्ति और भक्ति की नगरी चित्तौड़गढ़ में धर्म और श्रद्धा का केंद्र बनेगा श्री  जैन दिवाकर स्तंभ। ये स्तंभ देश,विदेश से आने वाले पर्यटक और धर्मावलंबियों के लिए आस्था का केंद्र बना रहेगा। कार्यक्रम में श्री जैन दिवाकर महिला परिषद अध्यक्ष संगीता चिप्पड़,मंत्री स्मिता तरावत, जैन दिवाकर युवक परिषद अध्यक्ष अर्पित बोहरा,मंत्री कुलदीप सिरोया,पुलिस उप अधीक्षक दिनेश सुखवाल,विभिन्न संघों और संगठनों के पदाधिकारी जिनमें अनिल पोखरना,नरेश भड़कत्या,राजेश पगारिया,अभय संजेती,डा आर एल मारू,राकेश पटवारी,वीरेंद्र पगारिया,सुरेश मेहता,मुकेश चिप्पड़,पारस डांगी ,प्रदीप बाबेल,प्रदीप भड़कत्या,अनिल नाहर,मनसुख पटवारी,विमला सेठिया,सरोज नाहर,दिलखुश खेरोदिया,आशा चिप्पड़,अजीत नाहर,अशोक छाजेड़,रोशन लाल चिप्पड़,अतुल शिशोदिया,सुरेश मेहता,प्रकाश नाहर,विजय मालू,पवन पटवारी,नरेंद्र पोखरना,अनिल शिशोदिया,बलवंत बाघमार,प्रो सी एम रांका,राकेश सेठिया,निलेश पटवारी ,अशोक लोढ़ा,प्रवीण जैन,सुदर्शन बोलिया,प्रवीण बोहरा,मनोहर लाल सेठिया,सुनील बोहरा,अनिल भड़कत्या,गणपत डागलिया,नवीन पटवारी,विकास भड़कत्या,सुनील सिपानी, अपुल चिप्पड़,आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE