चित्तौड़गढ़। डॉ. बीआर अम्बेडकर महोत्सव समिति के तत्वावधान में शनिवार 11 अप्रेल को वैचारिक क्रांति के प्रणेता, महान शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक महात्मा ज्योति बा फूले की जयंती पर सभी अनुसूचित जाति, जनजाति के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान सुरेश खोईवाल, कमल कुमार मीणा, हंसराज सालवी, रामेश्वर लाल बैरवा, दिनेश सालवी, रविन्द्र कुमार बैरवा, खेमराज मीणा, अनिल कुमार बारेसा, चमन मीणा, जानकीलाल रेगर, अरूण कुमार धोबी, डॉ. रतनलाल सोलंकी, रतनलाल सालवी, ललित कुमार, गोपाललाल सालवी, लक्की सालवी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।