चित्तौड़गढ़। शहर कांग्रेस के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम पावटा चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने महात्मा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक सुधार कार्यों को याद किया।
इस अवसर पर माली-सैनी समाज के प्रबुद्धजनों ने कांग्रेस पदाधिकारियों का उपरना पहनाकर स्वागत किया। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, पूर्व पार्षद बालमुकुंद मालीवाल, जिला प्रवक्ता राजेश सोनी, शहर महामंत्री शंभुलाल प्रजापत, पार्षद टिंकू धामानी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा ओबीसी प्रकोष्ठ, एससी विभाग और युवक कांग्रेस के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने महात्मा फुले के विचारों को समाज सुधार और समानता की दिशा में प्रेरणादायक बताया।