खरगोन। जिले के कसरावद जनपद पंचायत सभा गृह में खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विशेष रूप से गेहूं उपार्जन में शासन स्तर पर जो लापरवाही बढ़ती गई है जिस प्रकार से पूर्व में कसरावद में 10 से 12 खरीद केंद्र थे गेहूं खरीदी केंद्रों को कम करके मात्र तीन खरीदी केंद्र किए गए हैं यह कहीं ना कहीं सरकार की मंशा पर भेदभाव वाली नीति को दर्शाता है 12 खरीदी केदो पर भीड़ अधिक होती थी वहीं अब तीन मात्र गेहूं खरीदी केंद्रों पर अधिक विकराल रूप से किसानों की परेशानी बढ़ेगी।
बैठक में विभागों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जनहित से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक के दौरान विधायक सचिन यादव ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड विजिट एवं लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए चिकित्सा अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक मरीज को समय पर एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना आवश्यक है ताकि आमजन को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए शहरो की ओर रुक न करना पड़े स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध उपकरणों दवाइयां एवं मानव संसाधनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक पूर्ति हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
पेयजल व्यवस्था पर विशेष फोकस लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी गांव में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए उन्होंने जल स्रोतों की मरम्मत मोटर पंपों की नियमित कार्यशीलता एवं पानी की टंकियां की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिससे कार्यों मे पारदर्शिता एवं क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिले।