BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2026, 1:31 pm
BIG NEWS : महाकाल की शरण में भारतीय महिला क्रिकेटर यास्तिका भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल, कहा- अलग ही दिव्य अनुभूति है, मंत्री सारंग ने भी किए दर्शन, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी यास्तिका भाटिया बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकालेश्वर की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। दर्शन के यास्तिका ने कहा कि साक्षात भगवान के दर्शन जैसा अनुभव हुआ। वहीं मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार देर रात महाकाल मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।


विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी यास्तिका ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यास्तिका ने अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल की विशेष प्रातः कालीन भस्म आरती में सहभागिता की और भगवान का आशीर्वाद लिया। आरती के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक ने स्मृति चिह्न और प्रसाद भेंट कर यास्तिका का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया। आरती के दौरान जब डमरू बजते हैं और लाइट बंद होती है, तो वह पल अद्भुत होता है। ऐसा प्रतीत होता है मानो साक्षात भगवान हमारे सामने विराजित है। यह एक अलग ही दिव्य अनुभूति है।


एमपी के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भी किए दर्शन
वहीं मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री विश्वास सारंग उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। शनिवार देर रात मंत्री विश्वास सारंग बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। मंत्री ने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कही। दर्शन के बाद मंत्री विश्वास सारंग का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने स्वागत-सम्मान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE