मंदसौर। पुराना बस स्टैंड पर बड़े बालाजी मन्दिर पर पिछले 25 से 30 वर्षों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम है प्रति वर्ष बालाजी मन्दिर पर आम जनता के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया जाता हैं। जिसमें हजारों कि संख्या में भक्तगण पहुंचकर महाप्रसाद प्राप्त करते हैं जानकारी अनुसार हनुमान जयंती के बाद बड़े बालाजी मन्दिर पर प्रति वर्ष बालाजी कि पूजा अर्चना कर भोग लगाया जाता हैं बालाजी महाराज का विशेष रूप से श्रृंगार कर कन्या पूजन किया जाता हैं कन्या पूजन के पश्चात् भंडारे का आयोजन शुरू किया जाता हैं यह विशाल भंडारा पूरे नगर वासियों के सहयोग से आयोजित किया जाता हैं मन्दसौर शहर एवं आसपास गांव से भी भक्तगण पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण करते हैं।