BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2026, 4:46 pm
KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद सुभाष शाखा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा- संस्कारों का संरक्षण ही सबसे बड़ी समाज सेवा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कारों का संरक्षण आज के समय में सबसे बड़ी समाज सेवा है। यह बात म.प्र. मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कही। वे भारत विकास परिषद, सुभाष शाखा नीमच के वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

डॉ. सिंह ने नवागत अध्यक्ष मनीष गर्ग एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वाेत्तम कार्य है। उन्होंने कहा कि परिषद स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर आधारित संगठन है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण जैसे भारतीय मूल्यों को आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है, जिसे रोकना अत्यंत आवश्यक है। नई पीढ़ी में संस्कारों का संवर्धन ही सच्ची समाज सेवा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सेवा केवल धन से ही नहीं, बल्कि संवेदनशील व्यवहार और मानवता के कार्यों से भी की जा सकती है।

कार्यक्रम की शुरुआत शपथ अधिकारी विनोद कालरा द्वारा अध्यक्ष मनीष गर्ग, सचिव प्रमोद मालू सहित नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर की गई। इस अवसर पर पूज्य संत पं. मनोज कश्यप एवं विधायक दिलीप सिंह परिहार ने डॉ. अवधेश प्रताप सिंह का सम्मान किया।

समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष ललित राठी, मंदसौर से आए पदाधिकारी, नवीन कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE