BREAKING NEWS
इंदौर का 'जंतर-मंतर' बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : हाई वोल्टेज बिजली लाइन के चोरीशुदा तारों.. <<     KHABAR : हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज ने किया.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, होटल ग्रीन.. <<     KHABAR : सीतामऊ और सुवासरा में ठोस अपशिष्ट.. <<     KHABAR : डेंगू से बचाव का दिया संदेश, मॉडल हायर.. <<     KHABAR : व्यास परिवार ने विद्यालय को भेंट किया.. <<     KHABAR : लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने.. <<     KHABAR : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का केंद्र.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का केंद्र.. <<     BIG NEWS : व्हाट्सएप कॉल, बसों से पार्सल और करोड़ों.. <<     KHABAR : मेहरबान हुआ मानसून, रतलाम में झूमकर बरसे.. <<     BIG REPORT : बैंसला के कथित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में यूसीसी विधेयक-2026 पारित,.. <<     बरसे मेघ... खिल उठे खेत,झमाझम बारिश से खिल उठे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2026, 5:50 pm
KHABAR : तीसरा इज्तिमाई शादी सम्मेलन में 11 नवदंपतियों ने कुबूल किया निकाह, सदर सलीम खान‌ ने कहा- किसी की बेटी निकाह से वंचित न रहे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शैख़ सैय्यद पठान वेलफेयर सोसाइटी (रा.जि) नीमच का तीसरा इज्तिमाई  का शादी सम्मेलन 12 अप्रेल रविवार को सम्मेलन सुबह 10 बजे चोपदार गार्डन,महावीर नगर रोड नीमच मैं आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी आरिफ शैख़ ने बताया की जिला कमेटी के सदर सलीम खान व सम्मेलन कमेटी के सदर हाजी बाबु भाई नेतृत्व में सामाजिक समरसता का लड़कियों के लिए निःशुल्क आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन में कुल 11 नवदंपति जोड़े ने निकाह बंधन में बंधे। कमेटी की और से सभी को घर गृहस्थी का सामान दिया गया। मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के सूफी संत  वकीलुउद्दीन मियांजी सरकार मंदसौर थे। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म निकाह की इजाजत देता है।उस पर अमल करने की तौफीक हमें देता है। सदर सलीम खान ने कहा किसी की बेटी निकाह से वंचित न रहे। आने वाले समय में इस सम्मेलन को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करेंगे।
मुस्लिम इंतजामिया कमेटी सदर गुलाम रसूल पठान ने कहा की निकाह सम्मेलन बहुत ही कामयाब रहा।  शेख सैय्यद पठान कमेटी और उनकी टीम की बधाई के पात्र हैं।उनकी कमेटी ने पूरे नीमच-मंदसौर जिले में मेहनत और यह अपील थी। जिसका परिणाम शानदार रहा। बड़ी संख्या में समाजजन ने सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लिया। इस सम्मेलन की सफलता से शहर के अन्य समाजों को सामूहिक विवाह सम्मेलन करने की प्रेरणा मिलेगी। नीमच शहर के बघाना कारी मोबीन, मौलाना नीमच सिटी,चिराग मस्जिद कारी सा ने निकाह पढ़वाया। नीमच,मंदसौर जयपुर,चित्तौड़,निंबाहेड़ा ,सिंगोली,मानसा,जावद, रामपुरा, डीकेन, मध्य प्रदेश-राजस्थान आदि शहरों के लोगों ने सम्मेलन में भाग लिया।पूरा पंडाल में मंच पर निकाह कबूल है से गूंज उठा। बाहर से आए सभी मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन को दुआओं से नवाजा और उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी। 

इनका किया सम्मान-
कांग्रेस नेता हाजी बाबू सलीम,गजेंद्र यादव,जिला मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर गुलाम रसूल पठान,जावेद दुर्रानी, इलियास कुरैशी,छोटे भाई कुरेशी,सलीम गुडलक, पार्षद प्रतिनिधि शराफत शाह,इकबाल कुरैशी,हाजी साबिर मसूदी,वसीम खान हारून कुरैशी आदि सहित कमेटी को सहयोग करने वाले नागरिकों का साफा फूल माला पहनकर सम्मान किया। सम्मेलन में बाहर से मेहमान के लिए के लिए ठंडे पानी,जलजीरा,चाय  भोजन स्वल्पाहार की व्यवस्था शानदार रही। पार्षद प्रतिनिधि साबिर साबिर मसूदी की जल सेवा सराहनीय रही।
इस अवसर पर कमेटी के  जाहिद कादरी,यूनूस पठान, खजांची अलीमुद्दीन बाबर, हाशिम खान,हयात चाचा,  हसन अली खान, जुल्फिकार अली बाबू भाई ठेकेदार आदि सभी मेंम्बर ने निकाह सम्मेलन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम मैं  मंच का संचालन सुचारु रूप से जारी रहा।आयोजन सफल बनाने में शहर की नगर पालिकापरिषद,विद्युत विभाग द्वारा दिए गए सहयोग और आमजन द्वारा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से दिए गए सहयोग के लिए शेख सैय्यद पठान जिला कमेटी नीमच ने सभी का का सम्मेलन की समाप्ति पर आभार प्रकट किया है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE