चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत जयंती की पूर्व संध्या पर नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी के नेतृत्व में सोमवार शाम 5.30 बजे सेगवा हाउसिंग बोर्ड स्थित संविधान पार्क एवं किला रोड स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद संविधान पार्क एवं प्रतिमा स्थल पर दीपदान कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ संविधान निर्माता के प्रति सम्मान व्यक्त करना है।
वहीं 14 अप्रैल को जयंती के अवसर पर किला रोड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।