BREAKING NEWS
KHABAR : शक, अंधविश्वास और खून, जादू-टोने के शक में.. <<     इंदौर का 'जंतर-मंतर' बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : हाई वोल्टेज बिजली लाइन के चोरीशुदा तारों.. <<     KHABAR : हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज ने किया.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, होटल ग्रीन.. <<     KHABAR : सीतामऊ और सुवासरा में ठोस अपशिष्ट.. <<     KHABAR : डेंगू से बचाव का दिया संदेश, मॉडल हायर.. <<     KHABAR : व्यास परिवार ने विद्यालय को भेंट किया.. <<     KHABAR : लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने.. <<     KHABAR : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का केंद्र.. <<     KHABAR : पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का केंद्र.. <<     BIG NEWS : व्हाट्सएप कॉल, बसों से पार्सल और करोड़ों.. <<     KHABAR : मेहरबान हुआ मानसून, रतलाम में झूमकर बरसे.. <<     BIG REPORT : बैंसला के कथित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में यूसीसी विधेयक-2026 पारित,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2026, 11:13 am
KHABAR : नीमच में आयोजित हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन, 11 नवदंपतियों ने कबूला निकाह, मुख्य अतिथि का संदेश- निकाह इस्लाम में महत्वपूर्ण, भविष्य में 51 जोड़ों के सम्मेलन का लक्ष्य, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शैख़ सैय्यद पठान वेलफेयर सोसाइटी (रा.जि.) नीमच द्वारा तीसरा इज्तिमाई सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार, 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे चोपदार गार्डन, महावीर नगर रोड, नीमच में आयोजित किया गया।

मीडिया प्रभारी आरिफ शैख़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कमेटी के सदर सलीम खान एवं सम्मेलन कमेटी के सदर हाजी बाबू भाई के नेतृत्व में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु लड़कियों के लिए निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में कुल 11 नवदंपति जोड़े निकाह बंधन में बंधे। कमेटी की ओर से सभी नवदंपतियों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के सूफी संत वकीलुउद्दीन मियांजी सरकार (मंदसौर) रहे। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म निकाह की इजाजत देता है और उस पर अमल करने की तौफीक भी प्रदान करता है।

सदर सलीम खान ने कहा कि किसी भी बेटी को निकाह से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। भविष्य में इस सम्मेलन को और विस्तार देते हुए 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर गुलाम रसूल पठान ने सम्मेलन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह निकाह सम्मेलन अत्यंत सफल रहा। शैख़ सैय्यद पठान कमेटी और उनकी टीम बधाई की पात्र है। उनकी मेहनत और अपील का ही परिणाम है कि पूरे नीमच-मंदसौर जिले से बड़ी संख्या में समाजजन इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस सम्मेलन की सफलता से अन्य समाजों को भी ऐसे आयोजनों की प्रेरणा मिलेगी।

निकाह की रस्म बघाना के कारी मोबीन, मौलाना (नीमच सिटी) एवं चिराग मस्जिद के कारी साहब द्वारा संपन्न कराई गई। सम्मेलन में नीमच, मंदसौर, जयपुर, चित्तौड़, निंबाहेड़ा, सिंगोली, मानसा, जावद, रामपुरा, डीकेन सहित मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के विभिन्न शहरों से लोग शामिल हुए। पूरा पंडाल “निकाह कबूल है” की गूंज से गूंज उठा।

बाहर से आए मेहमानों ने नवदंपतियों को दुआओं से नवाजा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता हाजी बाबू सलीम, गजेंद्र यादव, जिला मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर गुलाम रसूल पठान, जावेद दुर्रानी, इलियास कुरैशी, छोटे भाई कुरैशी, सलीम गुडलक, पार्षद प्रतिनिधि शराफत शाह, इकबाल कुरैशी, हाजी साबिर मसूदी, वसीम खान, हारून कुरैशी सहित कमेटी को सहयोग करने वाले नागरिकों का साफा एवं फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

सम्मेलन में बाहर से आए मेहमानों के लिए ठंडे पानी, जलजीरा, चाय, भोजन एवं स्वल्पाहार की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। पार्षद प्रतिनिधि साबिर मसूदी की जल सेवा विशेष रूप से सराहनीय रही।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के जाहिद कादरी, यूनूस पठान, खजांची अलीमुद्दीन बाबर, हाशिम खान, हयात चाचा, हसन अली खान, जुल्फिकार अली, बाबू भाई ठेकेदार सहित सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन भी सुचारू रूप से किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर पालिका परिषद, विद्युत विभाग एवं आमजन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी, नीमच ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE