नीमच। रोटरी क्लब, नीमच में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में प्रमुख युवा जन गोष्ठी कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक चेतना का विकास करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट यश भार्गव (प्रांत अध्यक्ष, यंग थिंकर फोरम) एवं जिला संचालक अनिल जैन द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ किया गया।
अपने संबोधन में यश भार्गव ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया तथा संघ के मूल्यों और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को समाज सेवा, अनुशासन एवं संस्कारों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान युवा सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत “एक युवा, एक पौधा” अभियान के अंतर्गत पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ।