BREAKING NEWS
PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2026, 4:04 pm
KHABAR : सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन, सौंपे गए नियुक्ति पत्र, अतिथियों का साफा-माला से हुआ भव्य स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन, जिला नीमच एवं विश्वकर्मा जांगिड़ समाज विकास समिति, नीमच सिटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जवाहर नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय जलवायु, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय (भारत सरकार) के सदस्य विनय जांगिड़ तथा विधायक दिलीप सिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा हाल ही में निर्वाचित चारभुजा मंदिर समिति के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद शर्मा सहित पदाधिकारियों ने विनय जांगिड़ को भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश प्रशिक्षण सह-प्रभारी एवं विधायक दिलीप सिंह परिहार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर साफा, माला एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में महिला मंडल की नवनियुक्त पदाधिकारियों- भगवती देवी शर्मा, प्रमिला शर्मा, गीता देवी किंजा एवं श्रुति दुबे को भी सम्मानित कर नियुक्ति पत्र सौंपे गए। साथ ही संगठन के शंभू प्रसाद शर्मा, भोपराज शर्मा, कुशल शर्मा एवं नितेश विश्वकर्मा को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

अपने संबोधन में विनय जांगिड़ ने समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने, राष्ट्रहित में कार्य करने एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने समाज को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जगदीश शर्मा, ओमप्रकाश मारोठिया, मांगीलाल, गोवर्धन लाल, गोपाल धीर, मुकेश शर्मा, उदयलाल, अरविंद झाला, दिलीप गोठड़ीवाल, नागेश जोगणिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शशिकांत दुबे ने किया तथा आभार चारभुजा मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश किंजा ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE