बोलिया। नगर में सेन जी महाराज की जयंती प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। जयंती के अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। दोपहर बाद ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर भव्य चल समारोह निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।
चल समारोह का विभिन्न स्थानों पर समाजजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान युवाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, वहीं सेन जी महाराज की आकर्षक झांकी शोभायात्रा का मुख्य केंद्र रही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे नगर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सेन समाज के इस आयोजन में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर सामाजिक एकता का परिचय दिया।