देवरी खवासा। ग्राम देवरी खवासा स्थित अमृत अमृतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने सामूहिक रूप से सहभागिता कर भक्ति भाव से पाठ किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। उल्लेखनीय है कि देवरी खवासा में यह 40वां सुंदरकांड पाठ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो युवाओं की निरंतर सक्रियता और धार्मिक जुड़ाव को दर्शाता है।
युवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों में ग्रामीणों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। गांव के वरिष्ठजनों ने युवाओं की सनातन धर्म के प्रति बढ़ती आस्था और सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए सकारात्मक पहल बताया।