रतनगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म उत्सव समिति रतनगढ़ द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
14 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया तथा मिठाई वितरित की। इस दौरान “जय भीम” और “डॉ. अंबेडकर अमर रहें” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं संगठनों के पदाधिकारियों का समिति द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अंत में समिति की ओर से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।