BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 5:45 pm
NEWS : बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे में गूंजे शबद कीर्तन, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने टेका मत्था, लंगर में दिखा भाईचारा, श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बैसाखी पर्व के अवसर पर मंगलवार को प्रतापनगर स्थित गुरुद्वारे में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और शबद कीर्तन का श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में सिक्ख समाज द्वारा बैसाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि यह पर्व रबी की फसल की कटाई की खुशी के रूप में मनाया जाता है। साथ ही वर्ष 1699 में इसी दिन गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की गई थी, जो सिक्ख इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

शबद कीर्तन के उपरांत गुरुद्वारे में लंगर प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण कर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर शैलेन्द्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, सतपाल दुआ, अध्यक्ष हरमीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह सोनी, महेन्द्र पाल सिंह, सरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE