चित्तौड़गढ़। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के अवसर पर किला रोड स्थित प्रतिमा स्थल पर अखिल भारतीय जीनगर समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा महापुरुष को याद किया गया।
इस अवसर पर समाजजनों ने बाबा साहेब के आदर्शों और उनके द्वारा समाज में समानता, शिक्षा एवं अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को स्मरण किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ संरक्षक प्रहलाद चौहान, छगनलाल टांक, प्रहलाद रॉय गहलोत, चंद्रप्रकाश टांक, कोषाध्यक्ष अंबालाल चितारा, सचिव नवरतन जीनगर, संतोष सिसोदिया, डॉ. अभिषेक गहलोत, राहुल टांक, सुनील पंवार, रजत पंवार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।