चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई।
समिति के अमन गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर किला रोड स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा बाबा साहेब के योगदान को स्मरण किया गया।
इस दौरान कृष्णा सोनी, एटू इवेंट संस्थापक अमन गौड़, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर दीपक प्रजापत, युगल सोनी, केशव माली सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।