गरोठ/शामगढ़। नीमच जिले के आंतरी माताजी से साठखेड़ा जा रही दूल्हा-दुल्हन सहित बारातियों की एक वेन्यू कार बरडिया पुना से मेलखेड़ा के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी घायलों को चालक द्वारा तत्काल शामगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में घायल दो बालक दिलीप और दिलखुश सहित एक बाइक सवार का उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
