सीतामऊ। थाना क्षेत्र के खानखेड़ा के समीप एक युवक के कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मृत अवस्था में कुएं से बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बकरियां चराने के दौरान असंतुलित होकर कुएं में गिर गया। मृतक की पहचान अनिल पिता मुकुंद बलाई (20 वर्ष), निवासी बरडिया बरखेड़ा के रूप में हुई है।
घटना के समय आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामऊ अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।