बिसलवास सोनीगरा। नागदा परिवार के होनहार छात्र धर्मेंद्र, पिता शौकिन नागदा, ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने पांचों विषयों में विशेष योग्यता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
एक छोटे से गांव में रहकर कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए धर्मेंद्र ने यह उपलब्धि हासिल की है। वे शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
धर्मेंद्र के पिता खेती-किसानी का कार्य करते हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद धर्मेंद्र ने पढ़ाई में अव्वल स्थान प्राप्त कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस उपलब्धि पर परिवारजनों, स्कूल स्टाफ एवं गांव के लोगों ने धर्मेंद्र को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।