नीमच। महू-नसीराबाद हाईवे स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में तुलावटी संघ के सदस्य एवं पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी हिम्मत सिंह ठाकुर उर्फ पिल्लू के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
जानकारी के अनुसार हिम्मत सिंह ठाकुर का 14 अप्रैल को निधन हो गया था। वे तुलावटी संघ के सक्रिय सदस्य होने के साथ-साथ फुटबॉल खिलाड़ी भी रहे थे।
15 अप्रैल को लहसुन मंडी परिसर में संतोष एंड ग्रुप द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।