देवास। भोपाल रोड स्थित नेवरी फाटे पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पारदीखेड़ा (सोनकच्छ) निवासी विजेंद्र नायक और लखन टोककला गांव में शादी समारोह के लिए डीजे की गाड़ी बुक करने गए थे। वहां से वापस लौटते समय उनकी बाइक को तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि विजेंद्र नायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लखन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मृतक विजेन्द्र का शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया वहीं घायल लखन का उपचार जारी है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।