BREAKING NEWS
NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2026, 3:36 pm
BIG NEWS : महाकाल के दर्शन करने पहुंचे फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली, कहा- टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त की फिल्मों की शूटिंग एमपी में करेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली अपनी प्रोडक्शन टीम और परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर आगामी प्रोजेक्ट्स की सफलता की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने मध्यप्रदेश के उज्जैन, इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में होने वाली नई फिल्मों की शूटिंग को लेकर जानकारी साझा की।


उन्होंने बताया कि टाइगर श्रॉफ के साथ एक एक्शन फिल्म बनाई जाएगी, जिसकी शूटिंग उज्जैन, इंदौर और भोपाल में प्रस्तावित है। फिलहाल टीम लोकेशन का निरीक्षण कर रही है। इसके अलावा “प्रोडक्शन 4” के तहत संजय दत्त के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म बनाई जाएगी, जिसकी शूटिंग ग्वालियर में होगी।


स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ते हैं
विनोद भानुशाली ने कहा कि महाकाल के दर्शन के बाद टीम ने नए प्रोजेक्ट्स के लिए आशीर्वाद लिया है और मध्यप्रदेश में शूटिंग को लेकर उत्साहित है। उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब 250 से 300 लोगों की टीम काम करती है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।


उनकी प्रोडक्शन कंपनी “लव की अरेंज मैरिज”, “जनहित में जारी”, “कहां से शुरू कहां खत्म”, “मैं अटल हूं”, “भैया जी” और “एक बंदा काफी है” जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी है।


इस दौरान उनके साथ प्रोड्यूसर भावेश भानुशाली, अरविंद भानुशाली, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सूरज सिंह राजपूत सहित टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE