भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी के बीच मौसम का मिला जुला असर देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में चमक-गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। वहीं कई शहरों में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसके बाद कहीं राहत तो कहीं पर आफत हो सकती है।
इंदौर संभाग में बारिश का अनुमान
पिछले 24 घंटे में कई शहरों में तापमान 42 डिग्री के पार चला गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 3 जिलों निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं इंदौर संभाग के 6 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
इन शहरों में ऐसा है तापमान
रतलाम में 43 डिग्री
उमरिया में 43.8 डिग्री
मंडला में 43.2 डिग्री
गुना में 42.8 डिग्री
दतिया में 42.6 डिग्री
दमोह-नौगांव में 42.5 डिग्री
टीकमगढ़-सतना में पारा 42.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
प्रदेश के 5 बड़े शहरों का तापमान
ग्वालियर में 41.9 डिग्री
भोपाल में 41.4 डिग्री
जबलपुर में 41.7 डिग्री
इंदौर में 40.4 डिग्री
उज्जैन में पारा 40.6 डिग्री दर्ज