BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2026, 1:23 pm
BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया जी का खुला भंडार, दूसरे चरण की गणना में निकले इतने करोड़, सेठ के दरबार में भक्तों ने इस बार भी तोड़े कई रिकॉर्ड, आज भी होगी गिनती, पढे़ खबर

Share On:-

मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी मंदिर में चतुर्दशी के अवसर पर खोले गए भगवान के भंडार की काउंटिंग का दूसरा चरण शनिवार को पूरा हो गया। अब तक हुई गणना में मंदिर को कुल 17 करोड़ 62 लाख 24 हजार 500 रुपए की दान राशि प्राप्त हो चुकी है। हालांकि यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है, क्योंकि भंडार में मौजूद कई नोटों और सिक्कों की गिनती शेष है, साथ ही सोने-चांदी का वजन भी अभी किया जाना बाकी है।


मंदिर प्रशासन के अनुसार, भंडार की काउंटिंग का पहला राउंड पहले ही पूरा हो चुका था, जिसमें 11 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि सामने आई थी। इसके बाद शनिवार को हुए दूसरे राउंड में 6 करोड़ 51 लाख 24 हजार 500 रुपए की गणना की गई। दोनों चरणों को मिलाकर अब तक 17 करोड़ से अधिक की राशि सामने आ चुकी है।


शनिवार सुबह राजभोग आरती के बाद काउंटिंग प्रक्रिया शुरू की गई, जो जिम्मेदार अधिकारियों और मंदिर मंडल के सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, सदस्य पवन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिव शंकर पारीक और द्वितीय राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। प्रशासन का कहना है कि हर चरण में पूरी सावधानी बरती जा रही है, ताकि गणना में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।


मंदिर प्रशासन ने बताया कि भंडार में अभी भी बड़ी मात्रा में नकदी और सिक्के शेष हैं, जिनकी गिनती आगामी दिनों में की जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने और चांदी के आभूषणों का वजन भी किया जाना बाकी है, जिससे कुल दान राशि में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगला काउंटिंग चरण सोमवार को किया जाएगा।


गौरतलब है कि सांवलियाजी मंदिर मेवाड़ क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर माह और विशेष अवसरों पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भंडार खुलने पर सामने आने वाली बड़ी दान राशि श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास को दर्शाती है। इस बार भी रिकॉर्ड स्तर पर दान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE