मनासा। आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मनासा नगर के सुविख्यात भामाशाह अशोक गुलाटी एवं परिवारजनों द्वारा पूर्व में घोषित भगवान लक्ष्मण जी एवं माता सीता जी के स्वर्ण मुकुट विधि-विधान से समाजजनों द्वारा मंदिर में अर्पित किए गए। यह दिव्य आयोजन रघुनाथ मंदिर, मनासा में सम्पन्न हुआ, जहां समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस पुण्य अवसर पर उपस्थित गणमान्य-
जिला संयोजक मांगीलाल राठौर, जिला संरक्षक दीपक गेहलोद, धर्मशाला निर्माण समिति कोषाध्यक्ष रमेशचन्द्र गेहलोद, तहसील संरक्षक सुरजमल राठौर, तहसील उपाध्यक्ष गोपाल बोराना, रघुनाथ मंदिर एवं तहसील कोषाध्यक्ष रामप्रसाद गेहलोद, धर्मशाला निर्माण समिति अध्यक्ष प्रहलाद खींची, वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम परमार, तहसील अध्यक्ष दशरथ बनभैरव, नगर अध्यक्ष जगदीश बोराना, जयंती महोत्सव समिति सचिव एवं युवा समाजसेवी रितेश बोराना तथा मंदिर पुजारी गोपाल बैरागी उपस्थित रहे।
अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर हुए इस स्वर्ण मुकुट अर्पण से समस्त सेन समाज में हर्ष की लहर है। भामाशाह अशोक गुलाटी परिवार की यह धर्मपरायणता एवं समाज के प्रति समर्पण भाव सभी के लिए प्रेरणादायक है। संत शिरोमणि सेन जी महाराज का आशीर्वाद एवं प्रभु श्रीराम दरबार की कृपा सदैव बनी रहे।