BREAKING NEWS
KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2026, 4:27 pm
KHABAR : परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर, सुसज्जित रथ, अखाड़ों के करतब और महिलाओं का नृत्य, पुष्पवर्षा से स्वागत, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। पूरे शहर में भगवान परशुराम के जयकारों से भक्तिमय माहौल बन गया।

शोभायात्रा गंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। सबसे आगे एक सुसज्जित रथ पर भगवान परशुराम की आकर्षक प्रतिमा विराजित थी, जिसे फूलों से सजाया गया था। यात्रा में महिलाएं भक्ति गीतों पर नृत्य करती हुई चल रही थीं, वहीं अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया। शोभायात्रा में एसडीएम मनीष शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समिति के अनुसार, शोभायात्रा का समापन रामपुर स्थित हनुमान मंदिर में हुआ। यहां भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकजुट होकर भगवान परशुराम के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE