BREAKING NEWS
KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2026, 5:46 pm
KHABAR : उज्जैन में परशुराम जयंती की धूम, सीएम डॉ मोहन ने भगवान परशुराम का किया पूजन-अर्चन, 3 दिवसीय समारोह की हुई शुरुआत, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान ब्राह्मण समाज ने सीएम का सम्मान किया। इसी के साथ तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत हुई।


उज्जैन के सर्किट हाउस में परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आरती की और प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की ओर से किया गया।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तीन दिवसीय परशुराम जयंती और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जयंती समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने सीएम का सम्मान करते हुए उन्हें भगवान परशुराम का चित्र और फरसा भेंट किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी ब्राह्मण समाज और सनातन धर्मावलंबियों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE