चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सांवरिया शाखा द्वारा अमावस्या के पावन अवसर पर शुक्रवार को बाल विकास प्रकल्प के अंतर्गत गुरुकुल में निवासरत बालकों के लिए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
बाल विकास प्रमुख अपर्णा अरोड़ा एवं सहयोगी रानी मूंदड़ा के नेतृत्व में वैशाख माह के पुण्य अवसर पर यह सेवा कार्य किया गया। गुरुकुल की भोजनशाला में बच्चों को शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो, इसी उद्देश्य से खाद्य सामग्री प्रदान की गई।
इस दौरान गुरुकुल में रह रहे 25 बालकों के लिए लगभग साढ़े पांच हजार रुपए मूल्य की खाद्य सामग्री के साथ 500 रुपए की नगद सहायता भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गायत्री मंत्र का उच्चारण भी कराया गया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष आशा पोखरना, सलाहकार समिति प्रमुख मंजू तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष रीना जागेटिया, संबंध समन्वय प्रमुख लीला आगाल, जनसंपर्क प्रमुख सरस्वती शर्मा सहित शाखा की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।