BREAKING NEWS
KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2026, 10:43 am
BIG NEWS : क्रिकेट खेलते समय दर्दनाक हादसा, बिना मुंडेर के कुएं ने निगल ली दो मासूमों की जान, जन्मदिन के दिन बुझा घर का चिराग, लापरवाही ने छीनी खुशियां, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। जिले के हाटपिपल्या थाना क्षेत्र के नेवरी में क्रिकेट खेलते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। खेल के दौरान गेंद पास के एक खुले कुएं में जा गिरी। गेंद निकालने उतरे एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसका साथी भी तुरंत नीचे उतरा, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठा और गहराई में समा गया। कुछ ही पलों में खेल का मैदान चीख-पुकार में बदल गया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया और हाटपिपल्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान देवेंद्र गोस्वामी उम्र 15 वर्ष और राजवीर नायक उम्र 13 वर्ष के रूप में हुई है, जो बरोटा फाटा नेवरी के निवासी थे।

इस हादसे को और भी दर्दनाक बनाती है यह बात कि देवेंद्र का उसी दिन जन्मदिन था। जिस दिन घर में खुशियां मननी थीं, उसी दिन मातम छा गया। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

इस घटना ने खेत मालिक की गंभीर लापरवाही को भी उजागर किया है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि खुले कुओं पर सुरक्षा के लिए मुंडेर (घेरा) बनाना अनिवार्य है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं किया गया। बिना मुंडेर का यह कुआं मासूमों के लिए मौत का जाल बन गया।

घटना के बाद पूरे नेवरी और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही की बड़ी कीमत है, जो दो परिवारों ने अपने बच्चों की जान देकर चुकाई है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE