BREAKING NEWS
KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2026, 11:01 am
NEWS : परशुराम जन्मोत्सव पर गूंजा चित्तौड़गढ़, ध्वजारोहण और दुग्धाभिषेक में उमड़ा भक्ति का सैलाब, वैदिक मंत्रों के बीच संपन्न हुआ भव्य आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर विप्र फाउंडेशन एवं सकल ब्राह्मण समाज, चित्तौड़गढ़ द्वारा नगर परिषद के समीप स्थित परशुराम सर्कल पर ध्वजारोहण एवं दुग्धाभिषेक का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा के दुग्धाभिषेक से हुई। इसके पश्चात उपस्थित महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से जलाभिषेक एवं पुष्प अर्पित कर आराधना की।

विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष शिरीष त्रिपाठी ने समाजजनों को शुभकामनाएं देते हुए अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित अष्टधातु भगवान परशुराम प्रतिमा को सनातन समाज का गौरव बताया। महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष इंद्रा शर्मा ने जयपुर स्थित परशुराम ज्ञानपीठ में बालिकाओं के लिए चल रही निःशुल्क प्रशासनिक कोचिंग की सराहना करते हुए अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया।

युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष विकास शर्मा ने भगवान परशुराम के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने उन्हें शस्त्र विद्या का महान गुरु बताते हुए समाजजनों को बधाई दी।

इस अवसर पर पार्षद अविनाश शर्मा एवं प्रमोद राजपुरोहित द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, समाजजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE