चित्तौड़गढ़। खामका बालाजी मंदिर परिसर में शुक्रवार को खामका बालाजी सेवा समिति की नई कार्यकारिणी के लिए एक वर्षीय निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया।
निर्वाचन अधिकारी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रतनलाल टेलर ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर गोपीलाल टाक, उपाध्यक्ष मनोज अंछेरा तथा कोषाध्यक्ष शिवलाल कुमावत को मनोनीत किया गया। प्रमुख सलाहकार के रूप में मदनलाल कुमावत को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति ने विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए हेमराज माली, कैलाश प्रजापत, राजेश परीक एवं अमित शर्मा को दायित्व सौंपा। वहीं भोजन प्रसाद व्यवस्था के लिए गोपाल शर्मा, जीवनलाल कुमावत, बहादुर सिंह सिसोदिया, टुकटुक एवं नरेंद्र कुमार बाटू को प्रभारी बनाया गया।
समिति द्वारा पहली बार नई पहल करते हुए अतिथि सेवक के रूप में मनोहर कुमावत, रामावतार विजयवर्गीय, विशाल शर्मा एवं बबलू अंछेरा को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रमुख व्यवस्थापक परसराम टेलर ने सभी का आभार व्यक्त किया।